Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की दुकान में लगाई आग

घटना के खत्म होते ही उत्तर दिनाजपुर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का एक और आरोप सामने आया है

08 Jul 2025

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की दुकान में लगाई आग

उत्तर दिनाजपुर। दालखोला में स्कूल के एक कर्मचारी पर पांचवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर मंगलवार को हंगामा मच गया। छात्रा के माता-पिता, रिश्तेदार और इलाके के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्कूल के बाहर आरोपित की फास्ट फूड की दुकान में आग लगा दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर एक छात्रा स्कूल की लाइब्रेरी से किताबें लेने गई थी। लाइब्रेरियन के न होने के कारण दरवाजा बंद था। लेकिन एक स्कूल कर्मचारी दरवाजा खोलकर छात्रा को किताबें देने के बहाने लाइब्रेरी के अंदर ले गया। वहां उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। छात्रा ने घर आकर घटना के बारे में परिवार को बताया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मंगलवार को स्कूल की प्रधानाध्यापिका को घेर कर विरोध जताया। इसके बाद स्कूल के सामने जमकर प्रदर्शन किया। बाद में आरोपित के दुकान में आग लगा दिया। जिससे तनाव उत्पन्न हो गई। हालांकि, बाद में दालखोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। स्कूल प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कस्बा लॉ कॉलेज में एक युवती के साथ बलात्कार के आरोप से हर जगह हड़कंप मच गया था। घटना के खत्म होते ही उत्तर दिनाजपुर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का एक और आरोप सामने आया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़
घटना के खत्म होते ही उत्तर दिनाजपुर में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का एक और आरोप सामने आया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News