Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खरगे की राष्ट्रपति मुर्मु पर टिप्पणी दलित विरोधी मानसिकता का परिचायकः भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खरगे राष्ट्रपति पद का बार-बार अपमान करते हैं।

08 Jul 2025

खरगे की राष्ट्रपति मुर्मु पर टिप्पणी दलित विरोधी मानसिकता का परिचायकः भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को अपमानजनक बताया है। भाजपा ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खरगे राष्ट्रपति पद का बार-बार अपमान करते हैं। जो राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर चलते हैं, उन्हीं के इशारे पर खरगे ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। आज भारत का हर नागरिक इसकी निंदा कर रहा है।

भाटिया ने कहा कि खरगे द्रौपदी मुर्मु को मुर्मा जी बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कोविड कहते हैं। खरगे द्रौपदी मुर्मु जी को भू-माफिया बताते हैं, कहते हैं- ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं। राहुल गांधी के इशारे पर खरगे जो आदिवासी एवं दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं, उसका पूरा देश विरोध कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब कोई कड़ी मेहनत करके देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचता है, तो कांग्रेस नेताओं को जलन होने लगती है। जब अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को “राष्ट्रपतिनी” कहा तो पत्रकारों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई, लेकिन उन्होंने कोई पछतावा नहीं दिखाया। क्योंकि ये नेता केवल एक ही काम जानते हैं- कांग्रेस आलाकमान के सामने झुकना। उन्हें गरिमा का कोई ख्याल नहीं है, संवैधानिक पदों का कोई सम्मान नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खरगे की राष्ट्रपति मुर्मु पर टिप्पणी दलित विरोधी मानसिकता का
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खरगे राष्ट्रपति पद का बार-बार अपमान करते हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News