Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फूल चोर कहकर दी गई बदनामी के चलते महिला की आत्महत्या, सिविक वॉलंटियर की भाभी गिरफ्तार

सोमवार देर रात को काजल कराती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है

08 Jul 2025

फूल चोर कहकर दी गई बदनामी के चलते महिला की आत्महत्या, सिविक वॉलंटियर की भाभी गिरफ्तार

नदिया। फूल चोरी के आरोप में एक महिला को पड़ोसियों द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में अब मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला का नाम काजल कराती है। शांतिपुर थाना पुलिस ने काजल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसके पति असीम कराती को भी गिरफ्तार किया गया था। वहीं, काजल के देवर और पेशे से सिविक वॉलंटियर मिलन कराती को पहले ही शांतिपुर थाने से 'क्लोज' कर दिया गया है। घटना के बाद से काजल फरार थी, लेकिन सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे शांतिपुर से ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मिलन कराती अब भी फरार है।
घटना शांतिपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर इलाके के नृसिंहपुर गांव की है, जहां फूल तोड़ने को लेकर सरस्वती डे नामक महिला को पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित किया गया था। शनिवार सुबह सरस्वती का झूलता हुआ शव बरामद हुआ। सरस्वती की बेटी का आरोप है कि शुक्रवार तड़के उसकी मां काजल के घर के पेड़ से फूल तोड़ रही थीं, तभी घरवालों ने उन्हें पकड़ लिया और प्रताड़ित किया।
आरोप है कि चोरी के इल्जाम में महिला को पेड़ से बांधा गया और सार्वजनिक रूप से उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई गई। बेटी का कहना है कि इस अपमान को सरस्वती सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद सरस्वती के परिवार ने सिविक वॉलंटियर मिलन कराती, उसके बड़े भाई और भाभी के खिलाफ शांतिपुर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मिलन ने दावा किया था कि घटना के समय वह मौजूद नहीं था और उसने किसी भी प्रकार की प्रताड़ना से इनकार किया था।
मिलन का बयान था कि सरस्वती को सिर्फ चेतावनी दी गई थी कि भविष्य में वह ऐसा न करें, और उठक-बैठक करवाने का काम स्थानीय लोगों ने किया था। उसने यह भी कहा कि कराती परिवार का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, उसके भाई की गिरफ्तारी के बाद वह और उसकी भाभी दोनों फरार हो गए थे। सोमवार देर रात को काजल कराती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिविक वॉलंटियर की भाभी गिरफ्तार
सोमवार देर रात को काजल कराती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News