Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

इस साल वायु सेना के पांच विमान क्रैश हुए, सिर्फ 4 महीने में 3 जगुआर दुर्घटनाग्रस्त

माना जा रहा है कि चूरू में क्रैश हुआ ​विमान डेरिन-III अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसके अलावा लड़ाकू विमान मिराज और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 भी इसी साल दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

09 Jul 2025

इस साल वायु सेना के पांच विमान क्रैश हुए, सिर्फ 4 महीने में 3 जगुआर दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली। राजस्थान के चूरू में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए जगुआर फाइटर प्लेन को मिलाकर इस साल अब तक वायु सेना के पांच विमान क्रैश हो चुके हैं। सिर्फ 4 महीने में 3 जगुआर जेट क्रैश हो चुके हैं। ये घटनाएं पुराने जगुआर बेड़े और इसकी परिचालन सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं। माना जा रहा है कि चूरू में क्रैश हुआ ​विमान डेरिन-III अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसके अलावा लड़ाकू विमान मिराज और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 भी इसी साल दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

इस साल वायु सेना के फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होने की पहली घटना मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पास हुई थी। ग्वालियर एयर बेस से 6 फरवरी को रूटीन फ्लाइंग के लिए उड़ान भरने वाला मिराज-2000 दुर्घटना का शिकार हो गया था। यह एयरक्राट मिराज का ट्रेनर वर्जन था। इस घटना में दोनों पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गए थे। इसी साल 7 मार्च को वायु सेना के 2 विमान हादसे हुए। एक घटना हरियाणा में हुई तो दूसरी पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में हुई। हरियाणा में तकनीकी खराबी के बाद जगुआर को दुर्घटना का शिकार होना पड़ा। इस एयरक्राफ्ट ने अंबाला एयर बेस से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ देर बाद ही फाइटर प्लेन पंचकूला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर क्रैश कराया, जिससे किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

इसी दिन पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में भारतीय वायु सेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 आपात लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। चालक दल के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।​ रूस निर्मित मध्यम लिफ्ट सामरिक विमान एंटोनोव-32 (एएन-32) को 80 के दशक के प्रारंभ में शामिल किया गया था और लगभग 100 विमान वायु सेना में सेवारत हैं।​ इस साल का चौथा विमान हादसा 2 अप्रैल को ​हुआ, जब गुजरात के जामनगर में ट्विन सीटर फाइटर जेट जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया।

​जामनगर एयरफील्ड से दो सीटर जगुआर विमान रात में 10.20 बजे रात्रि मिशन के लिए उड़ान भर रहा था।​ इसी दौरान पायलटों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और उन्होंने विमान को आबादी क्षेत्र से बाहर निकालने की पहल की, ताकि एयरफील्ड और स्थानीय लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे। इस दौरान पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे पायलट को जामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

इस साल का पांचवां विमान हादसा आज राजस्थान के चूरू में हुआ है, जहां जगुआर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आई हैं। ​भारतीय वायु सेना के पास जगुआर डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक फाइटर के 6 स्क्वाड्रन हैं। जगुआर मुख्य रूप से ग्राउंड अटैक और सामरिक हमलों के लिए इस्तेमाल होता है।

वायु सेना ने एक बयान में कहा कि एक जगुआर ट्रेनर विमान आज राजस्थान के चूरू के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आईं। किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इस साल वायु सेना के पांच विमान क्रैश हुए, सिर्फ 4 महीने में
माना जा रहा है कि चूरू में क्रैश हुआ ​विमान डेरिन-III अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसके अलावा लड़ाकू विमान मिराज और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 भी इसी साल दुर्घटनाग्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News