Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को हरदीप पुरी ने बताया हर भारतीय के लिए गर्व का पल

पुरी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में उन सभी 26 देशों की सूची भी साझा की जहां प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिला है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और अब तक 26 देश उनको अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ चुके हैं, जो किसी भी लोकतांत्रिक देश के कार्यकारी प्रमुख के लिए एक अनूठी उपलब्धि है।

09 Jul 2025

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को हरदीप पुरी ने बताया हर भारतीय के लिए गर्व का पल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया।

पुरी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में उन सभी 26 देशों की सूची भी साझा की जहां प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिला है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और अब तक 26 देश उनको अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ चुके हैं, जो किसी भी लोकतांत्रिक देश के कार्यकारी प्रमुख के लिए एक अनूठी उपलब्धि है।

उन्होंने लिखा कि दुनिया के 26वें देश के सर्वोच्च सम्मान ब्राजील के ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई! यह सम्मान न केवल उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता को मान्यता देता है, बल्कि हर एक भारतीय के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि शायद ही किसी और लोकतांत्रिक देश के कार्यकारी प्रमुख को इतने देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुए होंगे। पुरी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल एक आर्थिक महाशक्ति बनेगा, बल्कि विश्व शांति स्थापित करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा द्वारा यह सम्मान उनकी ब्राजील यात्रा के दौरान प्रदान किया गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को हर
पुरी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में उन सभी 26 देशों की सूची भी साझा की जहां प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिला है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News