Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल को करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, हैरी ब्रूक बने नए नंबर-1 बल्लेबाज

ब्रूक ने भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 158 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद रूट अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

09 Jul 2025

टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल को करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, हैरी ब्रूक बने नए नंबर-1 बल्लेबाज

नई दिल्ली। आईसीसी की ताज़ा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने अपने ही साथी जो रूट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज़ का स्थान हासिल कर लिया है। भारत के कप्तान शुभमन गिल को भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्राप्त हुई है, और वह अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ब्रूक ने भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 158 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद रूट अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। एजबेस्टन में ही शुभमन गिल ने 269 और 161 रनों की दो पारियां खेलीं, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। उनकी इस शानदार फॉर्म ने उन्हें रैंकिंग में छठा स्थान दिलाया है। अब वह ब्रूक से केवल 79 रेटिंग पॉइंट पीछे हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज़ जेमी स्मिथ ने भी जोरदार छलांग लगाई है। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 184 और 88 रन* की पारियों की बदौलत वह 26वें स्थान से सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 367 रन बनाकर बल्लेबाज़ों की सूची में 22वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही वह ऑलराउंडरों की सूची में 12 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में भारत के रवींद्र जडेजा शीर्ष पर कायम हैं।

गेंदबाज़ों की बात करें तो भारत के जसप्रीत बुमराह, एजबेस्टन टेस्ट में न खेलने के बावजूद, नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज़ बने हुए हैं। मोहम्मद सिराज ने भी 6 स्थान की छलांग लगाकर अब 22वें स्थान पर कब्जा कर लिया है।

वनडे रैंकिंग में भी हुआ बदला

वनडे बल्लेबाज़ों की सूची में श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कुसल मेंडिस अब 10वें स्थान पर काबिज़ हैं। वनिंदु हसरंगा ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में 9 विकेट झटकते हुए गेंदबाज़ों की सूची में आठवां स्थान हासिल कर लिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल को करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, हैर
ब्रूक ने भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 158 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद रूट अब दूसरे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News