Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बरानगर से बैरकपुर तक मेट्रो रूट को मिली रफ्तार, दस स्टेशनों वाला यह प्रोजेक्ट अब बनेगा हकीकत

रेलवे सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन के बीच हालिया बैठक के बाद इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है।

10 Jul 2025

बरानगर से बैरकपुर तक मेट्रो रूट को मिली रफ्तार, दस स्टेशनों वाला यह प्रोजेक्ट अब बनेगा हकीकत

बैरकपुर। बरसों की देरी और प्रशासनिक अड़चनों के बाद बरानगर से बैरकपुर तक के मेट्रो परियोजना को लेकर एक बार फिर सक्रियता देखी जा रही है। लगभग 13 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित मेट्रो रूट पर कुल दस स्टेशन होंगे।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन के बीच हालिया बैठक के बाद इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है।

इस रूट पर प्रस्तावित स्टेशनों में शामिल हैं -कमारहाटी, आगरपाड़ा, सोदपुर, पानिहाटी, सुभाषनगर, खरदा, टाटा गेट, टिटागढ़, तालपुकुर और बैरकपुर।

यह रूट बी.टी. रोड के समानांतर होकर गुजरेगा, जिससे उत्तर उपनगरों और कोलकाता के बीच आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी।

गौरतलब है कि 2010 में इस मेट्रो परियोजना की घोषणा की गई थी और इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 2069 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई थी। लेकिन टाला टैंक की दो सौ साल पुरानी जल आपूर्ति पाइपलाइन को नहीं हटाए जाने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया। यह पाइपलाइन बी.टी. रोड के नीचे से गुजरती है और इसे हटाना या सुरक्षित रखना बेहद चुनौतीपूर्ण और खर्चीला कार्य है।

कोलकाता नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन पाइपलाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ही मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्नत तकनीक की मदद से बिना सड़क खोदे सुरंग निर्माण का विकल्प तलाशा जा रहा है।

रेलवे बोर्ड ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर देरी पर चिंता जताई थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस परियोजना की प्रगति को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद से केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर प्रशासनिक सक्रियता तेज़ हो गई है।

इस मेट्रो रूट के चालू होने से बैरकपुर से कोलकाता आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। यह सफर न सिर्फ तेज और आरामदायक होगा, बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभकारी सिद्ध होगा

कोलकाता नगर निगम, रेलवे विकास निगम और परिवहन विभाग इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए समन्वय बना रहे हैं। अगर सब कुछ योजना अनुसार चला, तो जल्द ही इस रूट पर निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बरानगर से बैरकपुर तक मेट्रो रूट को मिली रफ्तार, दस स्टेशनों
रेलवे सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन के बीच हालिया बैठक के बाद इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो चुकी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News