Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बेबी बंप और हाई हील्स में दिखीं शूरा, पति अरबाज ने थामा हाथ

इस घोषणा के बाद हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अरबाज़ शूरा का बेहद प्यार और ध्यान से ख्याल रखते नजर आए, जिसे देखकर फैंस का दिल पिघल गया। यह कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

10 Jul 2025

बेबी बंप और हाई हील्स में दिखीं शूरा, पति अरबाज ने थामा हाथ

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 57 साल की उम्र में वह दोबारा पिता बनने वाले हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिन पहले ही अरबाज़ ने यह खुशखबरी साझा की थी कि शूरा मां बनने वाली हैं और वह एक बार फिर पिता बनने के लिए तैयार हैं। इस घोषणा के बाद हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अरबाज़ शूरा का बेहद प्यार और ध्यान से ख्याल रखते नजर आए, जिसे देखकर फैंस का दिल पिघल गया। यह कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अरबाज़ खान और उनकी पत्नी शूरा हाल ही में फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर दोनों ने पैपराज़ी को खुशी-खुशी पोज दिए। स्क्रीनिंग के दौरान अरबाज़, अपनी प्रेग्नेंट पत्नी शूरा का पूरा ख्याल रखते नजर आए। वह शूरा का हाथ थामे उन्हें सहारा देते दिखे और इस दौरान शूरा का बेबी बंप भी साफ नजर आया। कपल की ये केयरिंग केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस खूबसूरत पल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पैपराजी पेज पर शेयर किया है, जिस पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अरबाज़ खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन करीब दो दशक साथ रहने के बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस पूर्व दंपति का एक बेटा है। अरहान, जो अब 22 साल का हो चुका है। इसके बाद अरबाज़ ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई। शूरा के लिए भी यह दूसरी शादी है। अब यह कपल अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है, क्योंकि जल्द ही अरबाज़ और शूरा माता-पिता बनने वाले हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेबी बंप और हाई हील्स में दिखीं शूरा, पति अरबाज ने थामा हाथ
इस घोषणा के बाद हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अरबाज़ शूरा का बेहद प्यार और ध्यान से ख्याल रखते नजर आए, जिसे देखकर फैंस का दिल पिघल गया। यह कपल इन दिनों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News