Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सियालदह डिविजन को मिलने जा रही है एक और एसी लोकल, कोलकाता-मालदा रूट पर दौड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

पूर्व रेलवे के सूत्रों के अनुसार, इन दोनों ट्रेनों की शुरुआत संभवतः 18 जुलाई से हो सकती है। उसी दिन दिल्ली से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इनका औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। इसी दिन एसी लोकल और इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन हो सकता है।

11 Jul 2025

सियालदह डिविजन को मिलने जा रही है एक और एसी लोकल, कोलकाता-मालदा रूट पर दौड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

कोलकाता। सियालदह डिविजन को एक और एसी लोकल ट्रेन मिलने जा रही है जो बनगांव शाखा पर चलेगी। संभावना है कि इसी सप्ताह ट्रेन चालू कर दी जाएगी, यह ट्रेन बारासात या बनगांव तक चलेगी। पहले से ही एक एसी लोकल का रेक कारशेड में मौजूद है, जिसे रानाघाट-सियालदह रूट पर चलाने की योजना है। इसके साथ ही कोलकाता से मालदा के बीच एक इंटरसिटी एक्सप्रेस भी सियालदह डिविजन को मिलने जा रही है।

पूर्व रेलवे के सूत्रों के अनुसार, इन दोनों ट्रेनों की शुरुआत संभवतः 18 जुलाई से हो सकती है। उसी दिन दिल्ली से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इनका औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। इसी दिन एसी लोकल और इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन हो सकता है।

जानकारी मिली है कि ये दोनों एसी लोकल ट्रेनें “गैलोपिंग” (कम स्टॉपेज वाली) होंगी। केवल एसी लोकल ही नहीं, उसी दिन बंगाल को एक और नई ट्रेन मिलने जा रही है। सियालदह डिविजन को कोलकाता-मालदा के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस मिलने जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन – शनिवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन कोलकाता, रानाघाट, मुर्शिदाबाद और आजिमगंज होते हुए मालदा तक जाएगी।

हालांकि एसी लोकल और इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी नई ट्रेनों का टाइम टेबल अब तक घोषित नहीं किया गया है। किराए को लेकर भी अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एसी लोकल को लेकर किराए की थोड़ी जानकारी दी गई है, लेकिन इंटरसिटी एक्सप्रेस को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है।

रेलवे सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सियालदह डिविजन को मिलने जा रही है एक और एसी लोकल, कोलकाता-मा
पूर्व रेलवे के सूत्रों के अनुसार, इन दोनों ट्रेनों की शुरुआत संभवतः 18 जुलाई से हो सकती है। उसी दिन दिल्ली से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इनका औपचारिक उद्घाटन क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News