वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
वहीं भाजपा और वाममोर्चा ने इस वीडियो को लेकर तृणमूल पर जमकर हमला बोला है
कोलकाता। कसबा कांड के बाद एक और कॉलेज से सामने आया है एक विवादित और वायरल वीडियो, जिसने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक के सिर पर शराब का ग्लास रखा है, बगल में महिला डांसर मौजूद हैं, और ये शख्स बॉलीवुड के मशहूर गाने जमाल कुदु पर कॉलेज के अंदर ही जोरदार ठुमके लगा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बेलघरिया के भैरव गांगुली कॉलेज का है, और डांस करने वाला शख्स तृणमूल छात्र परिषद का नेता राणा विश्वास है। वायरल होते ही इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना शुरू हो गई है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अब तक ताजा टीवी नहीं कर पाया है। बताया जा रहा है कि राणा विश्वास करीब 10 साल पहले इसी कॉलेज से पास आउट हुए हैं। खास बात ये कि उनकी मां कामारहाटी नगरपालिका में एक काउंसिलर हैं। अब सवाल उठता है—क्या कॉलेज फेस्ट में इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य है? इस घटना पर कॉलेज प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं भाजपा और वाममोर्चा ने इस वीडियो को लेकर तृणमूल पर जमकर हमला बोला है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस इसे ज्यादा तूल देने के पक्ष में नहीं है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कॉलेज फेस्टिवल में थोड़ा बहुत मनोरंजन होता ही है, इसे ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।