Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

यह हादसा सुबह करीब छ: बजे 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानी सराय इलाके में हुआ, जब एक चार पहिया वाहन की एक ट्रक के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई।

12 Jul 2025

ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा के रानी सराय इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर शनिवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब छ: बजे 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानी सराय इलाके में हुआ, जब एक चार पहिया वाहन की एक ट्रक के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक चार पहिया वाहन आसनसोल से खड़गपुर होते हुए दीघा की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज गति से चल रही थी और अचानक ही चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन विपरीत लेन में घुस गया। उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बेलदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गैस कटर की सहायता से वाहन के अंदर फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले जाया गया है।

अब तक मृतकों में से एक की पहचान अतनु गुहा के रूप में हुई है। वह आसनसोल के निवासी थे। पुलिस अन्य तीन मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चारों मृतक पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल के निवासी थे। ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है, हालांकि ट्रक चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज गति और लापरवाही से ड्राइविंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे अक्सर जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत
यह हादसा सुबह करीब छ: बजे 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानी सराय इलाके में हुआ, जब एक चार पहिया वाहन की एक ट्रक के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News