Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एएआईबी ने एयर इंडिया के अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की

एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर कहा, '' एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और अन्य लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।''

12 Jul 2025

एएआईबी ने एयर इंडिया के अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की

नई दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी । एयर इंडिया ने 15 पेज वाली प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है।

एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर कहा, '' एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और अन्य लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।''

विमानन कंपनी ने कहा, ''हमें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की 12 जुलाई को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एयर इंडिया नियामकों सहित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम एएआईबी और अन्य प्राधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूर्ण सहयोग जारी रखेंगे। जांच की सक्रिय प्रकृति को देखते हुए हम विशिष्ट विवरणों पर टिप्पणी करने में असमर्थ हैं। हम सभी विवरण विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को भेज रहे हैं।

उल्लेखनीय है गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। इनमें 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19 जमीन पर मौजूद लोग शामिल थे। इस रिपोर्ट में उड़ान भरने के 90 सेकंड के भीतर घटित भयावह क्रम का वर्णन है। विमान के दोनों इंजन शुरुआती चढ़ाई के दौरान अप्रत्याशित रूप से बंद हो गए। इससे विमान का थ्रस्ट बहुत कम हो गया और विमान तेजी से नीचे उतर गया।

इस विमान हादसे की अंतिम रिपोर्ट कुछ माह बाद आने की उम्मीद है। यह विमान हादसा 12 जून को हुआ था। इस दुर्घटना को हालिया इतिहास में देश में हुई सबसे घातक विमानन दुर्घटना कहा गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एएआईबी ने एयर इंडिया के अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रि
एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर कहा, '' एयर इंडिया (एआई 171) दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और अन्य लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है। हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News