Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

लगातार बारिश से पश्चिम मेदिनीपुर और हुगली में बाढ़ का कहर

वहीं आरामबाग के सांसद ने दावा किया है कि पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री और त्रिपाल उपलब्ध हैं

16 Jul 2025

लगातार बारिश से पश्चिम मेदिनीपुर और हुगली में बाढ़ का कहर

हुगली। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रूपनारायण और मुंडेश्वरी नदियों के उफान पर रहने से आरामबाग, घाटाल, दासपुर, चंद्रकोणा समेत कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जगहों पर नदियों का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है।
आरामबाग के पानशिउली बाजार में रूपनारायण और मुंडेश्वरी नदियों के संगम स्थल पर दोनों नदियां उफान पर हैं, जिससे बाजार और आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। अब तक चार ग्राम पंचायतों के 50 से अधिक गांव पानी में डूब चुके हैं। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं और पक्की सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है। कई घरों में पानी घुस चुका है।
स्थानीय लोग नाव लेकर गांवों के अंदर से मुख्य सड़क तक पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ राहत सामग्री नहीं, पक्के रास्ते चाहिए ताकि बार-बार इस त्रासदी का सामना न करना पड़े। एक निवासी ने बताया कि अभी किसी के घर में कोई बीमार हो जाए तो बाहर ले जाना मुश्किल है। सारा सामान, खाना और गैस सिलिंडर तक नाव से लाना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले का घाटाल नगरपालिका क्षेत्र और आसपास की ग्राम पंचायतें बीते आठ दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं। दासपुर इलाके में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है।
चंद्रकोणा एक और दो नंबर ब्लॉकों के कई इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। शिलाबती नदी का टूटा हुआ बांध अब और पानी छोड़ रहा है, जिससे यदुपुर और यादवपुर इलाके जलमग्न हो रहे हैं। खेत डूबने से किसान चिंतित हैं। काठिया और शिलाबती नदियों का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है।
खानाकुल-2 ब्लॉक में बाढ़ से निपटने के लिए एक आपात बैठक की गई है। वहीं आरामबाग के सांसद ने दावा किया है कि पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री और त्रिपाल उपलब्ध हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लगातार बारिश से पश्चिम मेदिनीपुर और हुगली में बाढ़ का कहर
वहीं आरामबाग के सांसद ने दावा किया है कि पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री और त्रिपाल उपलब्ध हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News