Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का निधन

उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वेलु प्रभाकरन को उनके बेबाक अंदाज और साहसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

18 Jul 2025

तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का निधन

साउथ फिल्मों से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का 18 जुलाई को निधन हो गया। 68 वर्षीय वेलु प्रभाकरन पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वेलु प्रभाकरन को उनके बेबाक अंदाज और साहसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

वेलु प्रभाकरन के निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई हस्तियों और प्रशंसकों ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। उनका अंतिम संस्कार 20 जुलाई को पोरुर श्मशान घाट में किया जाएगा। प्रभाकरन ने अपने करियर की शुरुआत छायाकार (कैमरामैन) के रूप में की थी। बाद में उन्होंने निर्देशन की ओर रुख किया और 1989 में आई फिल्म 'नालया मणिथन' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया। अपने करियर में प्रभाकरन ने कई चर्चित और साहसिक विषयों पर फिल्में बनाईं। उन्हें 'गैंग्स ऑफ मद्रास', 'कड़ावर', 'पिज्जा 3', 'रेड', 'कधल कढ़ाई' और ‘वेपन’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने तमिल सिनेमा को अलग पहचान देने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रचनात्मकता और अलग सोच हमेशा याद की जाएगी।

वेलु प्रभाकरन की पहली शादी अभिनेत्री जयदेवी से हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद 60 वर्ष की उम्र में प्रभाकरन ने अभिनेत्री शर्ली दास से दूसरी शादी रचाई। दिलचस्प बात यह है कि शर्ली ने प्रभाकरन की फिल्म 'कधल कढ़ाई' में अभिनय भी किया था। उनकी यह शादी भी खूब चर्चाओं में रही थी। प्रभाकरन की निजी जिंदगी भी उनकी फिल्मों की तरह बेहद साहसी और दूसरों से अलग रही।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का न
उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वेलु प्रभाकरन को उनके बेबाक अंदाज और साहसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News