Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

बीरभूम में तृणमूल नेता की बम मारकर हत्या

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाइतुल्ला शेख इलाके में एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उनकी पत्नी वर्तमान में पंचायत समिति में मत्स्य कार्याध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात लगभग आठ बजे वे गांव के ही एक चाय की दुकान पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने दुकान को घेर लिया और उन पर लगातार तीन बम फेंके।

20 Jul 2025

बीरभूम में तृणमूल नेता की बम मारकर हत्या

बीरभूम। 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली से शनिवार रात को बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत विषियाग्राम गांव में एक तृणमूल नेता की बम मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम बाइतुल्ला शेख (40) है। वह स्थानीय पंचायत समिति के पूर्व मत्स्य कार्याध्यक्ष रह चुके थे।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाइतुल्ला शेख इलाके में एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उनकी पत्नी वर्तमान में पंचायत समिति में मत्स्य कार्याध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात लगभग आठ बजे वे गांव के ही एक चाय की दुकान पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने दुकान को घेर लिया और उन पर लगातार तीन बम फेंके।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइतुल्ला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

उल्लेखनीय है कि सिर्फ पांच दिन पहले ही साईथिया थाना क्षेत्र में एक और तृणमूल नेता, पीयूष घोष की भी हत्या कर दी गई थी। पांच दिनों में दो नेताओं की हत्या ने जिले में राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी है।

मयूरेश्वर के विधायक अभिजीत रॉय ने इस घटना के पीछे वामपंथी दलों की गुंडों का हाथ होने का आरोप लगाया है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीरभूम में तृणमूल नेता की बम मारकर हत्या
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाइतुल्ला शेख इलाके में एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उनकी पत्नी वर्तमान में पंचायत समिति में मत्स्य कार्याध्यक्ष पद पर कार्यरत ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News