Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता ने केन्द्र सरकार पर बांग्ला भाषियों के उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

केंद्र सरकार पर बंगाल के लोगों को अपमानित करने और उनके अधिकारों को छीनने का आरोप लगााते हुए ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक दिल्ली की सत्ता में बदलाव नहीं आता।

21 Jul 2025

ममता ने केन्द्र सरकार पर बांग्ला भाषियों के उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को धर्मतला में आयोजित वार्षिक शहीद श्रद्धांजलि सभा से भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देशभर में घुसपैठियों को चिन्हित करने की मुहिम के जरिए बांग्ला भाषी लोगों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ममता ने इस कार्रवाई को भाषाई विद्वेष से जोड़ते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो फिर से "भाषा आंदोलन" शुरू किया जाएगा।

केंद्र सरकार पर बंगाल के लोगों को अपमानित करने और उनके अधिकारों को छीनने का आरोप लगााते हुए ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक दिल्ली की सत्ता में बदलाव नहीं आता। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की साजिशें आज भी जारी हैं। न्याय की आवाज चुपचाप रो रही है और वे आम लोगों की बात नहीं करते।

ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया, जिसके आधार पर हजार से अधिक बंगाली बोलने वाले लोगों को किसी को मध्यप्रदेश, किसी को ओडिशा और किसी को राजस्थान की जेलों में डाल दिया गया।

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि तृणमूल सरकार बंगाल के लोगों के लिए लगातार काम कर रही है। केंद्र से फंड बंद कर देने के बावजूद उनकी सरकार ने गरीबों को घर दिए, धार्मिक स्थलों का विकास किया और राज्य की परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया है। राज्य ने अब तक 40 प्रतिशत बेरोजगारी कम की है, यह बंगाल के लोगों के लिए गर्व की बात है।

ममता बनर्जी ने मंच पर पहलगांव आतंकी हमले में मारे गए बंगाल के तीन लोगों बितन अधिकारी, मनीषरंजन मिश्रा और समीर गुहा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि हम इन परिवारों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे।

ममता ने 1993 के 21 जुलाई का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई थी। उस दौरान आंदोलन की अगुवाई उन्होंने ही की थी। ममता ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी के कारण ही आज बंगाल बदलाव का चेहरा बना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने केन्द्र सरकार पर बांग्ला भाषियों के उत्पीड़न का लगाय
केंद्र सरकार पर बंगाल के लोगों को अपमानित करने और उनके अधिकारों को छीनने का आरोप लगााते हुए ममता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ उनका संघर्ष तब तक जारी रह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News