Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शहीद दिवस : हाई कोर्ट ने ट्रैफिक नियंत्रण पर जताई संतुष्टि, कहा—पुलिस ने किया सराहनीय काम

सुनवाई के दौरान एक वकील ने अदालत को बताया कि न्यू अलीपुर से हाई कोर्ट तक सामान्य दिनों की तरह ही यात्रा में 20 से 25 मिनट लगे। इस पर न्यायमूर्ति घोष ने सहमति जताते हुए कहा कि ‘‘समय सामान्य है, इसका मतलब व्यवस्था सुचारु रही है।’’

21 Jul 2025

शहीद दिवस : हाई कोर्ट ने ट्रैफिक नियंत्रण पर जताई संतुष्टि, कहा—पुलिस ने किया सराहनीय काम

कोलकाता। कोलकाता में सोमवार को आयोजित तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक शहीद दिवस रैली से पहले यातायात व्यवस्था को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने कोर्ट में कहा कि पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रण का कार्य ‘‘अच्छे तरीके से’’ किया है और पूरे शहर में ‘‘कोई बड़ी समस्या नहीं’’ देखी गई।

सुनवाई के दौरान एक वकील ने अदालत को बताया कि न्यू अलीपुर से हाई कोर्ट तक सामान्य दिनों की तरह ही यात्रा में 20 से 25 मिनट लगे। इस पर न्यायमूर्ति घोष ने सहमति जताते हुए कहा कि ‘‘समय सामान्य है, इसका मतलब व्यवस्था सुचारु रही है।’’

कोर्ट ने पहले ही कोलकाता पुलिस को निर्देश दिया था कि 21 जुलाई की सुबह नौ बजे से 11 बजे तक शहर के भीतर विशेषकर मध्य कोलकाता और हाई कोर्ट के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में कोई ट्रैफिक जाम न हो। कोर्ट ने यह भी कहा था कि सुबह आठ बजे तक ही रैली निकाली जा सकती है और नौ बजे तक जो जहां है, वहीं रुक जाना चाहिए।

कोर्ट के इन निर्देशों के अनुरूप, पुलिस ने सुबह नौ से 11 बजे के बीच ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखा। मध्य कोलकाता के अधिकांश इलाकों में कोई बड़ा जाम नहीं देखा गया, हालांकि सीमित सार्वजनिक परिवहन के कारण यात्रियों को कुछ असुविधा जरूर हुई।

धर्मतला, मलिकबाजार, मौलाली और एनआरएस अस्पताल जैसे इलाकों में लोगों को बस या टैक्सी नहीं मिलने की शिकायतें सामने आईं। वहीं, पार्क सर्कस, शेक्सपियर सरणी और मिंटो पार्क जैसे क्षेत्रों में सुबह से ही ट्रैफिक नियंत्रण में रहा।

ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तृणमूल के सहयोग शिविरों से लगातार कोर्ट के निर्देशों की घोषणा की जा रही थी। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाकर पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही को बारी-बारी से नियंत्रित किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शहीद दिवस : हाई कोर्ट ने ट्रैफिक नियंत्रण पर जताई संतुष्टि,
सुनवाई के दौरान एक वकील ने अदालत को बताया कि न्यू अलीपुर से हाई कोर्ट तक सामान्य दिनों की तरह ही यात्रा में 20 से 25 मिनट लगे। इस पर न्यायमूर्ति घोष ने सहमति जत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News