Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने घटाया 26 किलो वजन

उन्होंने बिना जिम जाए करीब 26 किलो वजन कम कर सबको चौंका दिया है। बोनी कपूर का यह फिटनेस परिवर्तन न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाता है कि दृढ़ संकल्प और अनुशासन से किसी भी उम्र में बदलाव संभव है।

23 Jul 2025

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने घटाया 26 किलो वजन

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर इस बार अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने अद्भुत शारीरिक बदलाव को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बिना जिम जाए करीब 26 किलो वजन कम कर सबको चौंका दिया है। बोनी कपूर का यह फिटनेस परिवर्तन न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाता है कि दृढ़ संकल्प और अनुशासन से किसी भी उम्र में बदलाव संभव है।

बोनी कपूर के नए लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके नए लुक को देखकर फैंस और सेलेब्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बोनी कपूर का यह अवतार बिल्कुल नया और ऊर्जावान है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर ने अपना वजन पूरी तरह डाइट कंट्रोल के जरिए घटाया है। उन्होंने अपनी दिनचर्या में खास बदलाव करते हुए रात के खाने की जगह सिर्फ सूप लेना शुरू कर दिया है। वहीं सुबह का नाश्ता वह फलों के रस और ज्वार की रोटी जैसे हल्के और पौष्टिक विकल्पों से करते हैं।

एक मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं बोनी कपूर की कुछ नई तस्वीरें, जिनमें उनका बदला हुआ लुक साफ नजर आ रहा है, को फिल्म निर्माता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर इस बदलाव को सेलिब्रेट किया है।

इस बीच निर्माता बोनी कपूर ने एक बार फिर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "वो मुझे ऊपर से देख रही हैं और मुस्कुरा रही हैं। ये तस्वीर हमारी शादी से पहले की है।"

गौरतलब है कि बोनी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनकी तस्वीरें शेयर करते हैं और अपने जज्बातों को शब्दों में पिरोते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने घटाया 26 किलो वजन
उन्होंने बिना जिम जाए करीब 26 किलो वजन कम कर सबको चौंका दिया है। बोनी कपूर का यह फिटनेस परिवर्तन न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाता है कि दृढ़ संकल्प और अन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News