Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

'ऑपरेशन सिंदूर' जारी, सेनाएं किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए 24 घंटे तैयार : सीडीएस

सीडीएस चौहान आज नई दिल्ली में 'नंबर 4 युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम' के तत्वावधान में 'एयरोस्पेस पावर: भारत की संप्रभुता का संरक्षण और राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना' विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

25 Jul 2025

'ऑपरेशन सिंदूर' जारी, सेनाएं किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए 24 घंटे तैयार : सीडीएस

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को फिर दोहराया कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत का सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी है और सेनाएं दूसरी तरफ से किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए चौबीसों घंटे तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना के लिए 'शस्त्र' (युद्ध) और 'शास्त्र' (ज्ञान) दोनों सीखना जरूरी है और सशस्त्र बलों की तैयारी का स्तर पूरे साल 24 घंटे बहुत ऊंचा होना चाहिए। सीडीएस चौहान ने कहा कि आज हम उस मोड़ पर खड़े हैं, जिसे 'सैन्य युद्ध में तीसरी क्रांति' कहा जा सकता है।

सीडीएस चौहान आज नई दिल्ली में 'नंबर 4 युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम' के तत्वावधान में 'एयरोस्पेस पावर: भारत की संप्रभुता का संरक्षण और राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना' विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोहराया कि हम प्रौद्योगिकी के निरंतर विकास से प्रेरित एक अभूतपूर्व गति देख रहे हैं। युद्ध का यह रूप गतिज और गैर-गतिज साधनों का सम्मिश्रण करता है, पहली और दूसरी पीढ़ी के युद्ध के तत्वों को तीसरी पीढ़ी के युद्ध के साथ जोड़ता है। यह सामरिक, परिचालन और रणनीतिक क्षेत्रों का एकीकरण है।

सीडीएस चौहान ने कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत का सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी है और सेनाएं दूसरी तरफ से किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए चौबीसों घंटे तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा था कि युद्ध में कोई दूसरा नहीं होता है और ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा होना चाहिए। जनरल अनिल चौहान ने कहा कि तकनीक उन्नत हो गई है, इसलिए आज युद्ध के सभी तीनों स्तरों सामरिक, परिचालनात्मक और रणनीतिक में महारत हासिल करने की आवश्यकता है। सीडीएस चौहान ने कहा कि आज हम उस मोड़ पर खड़े हैं, जिसे 'सैन्य युद्ध में तीसरी क्रांति' कहा जा सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'ऑपरेशन सिंदूर' जारी, सेनाएं किसी भी दुस्साहस का जवाब देने
सीडीएस चौहान आज नई दिल्ली में 'नंबर 4 युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम' के तत्वावधान में 'एयरोस्पेस पावर: भारत की संप्रभुता का संरक्षण और राष्ट्रीय हितों को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News