Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हावड़ा में नवान्न अभियान बीच रास्ते में रोका गया, तेलकलघाट रोड पर प्रदर्शनकारियों का धरना

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने हावड़ा में करीब दो हजार पुलिसकर्मी, तीन जलकमान और 10 से अधिक ड्रोन तैनात किए हैं

28 Jul 2025

हावड़ा में नवान्न अभियान बीच रास्ते में रोका गया, तेलकलघाट रोड पर प्रदर्शनकारियों का धरना

हावड़ा। नवान्न की ओर हजारों प्रदर्शनकारियों का अभियान सोमवार को तेलकल घाट रोड पर आकर रोक दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं धरने पर बैठने का फैसला किया। इसके बाद भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसी बीच एक प्रदर्शनकारी को नवान्न की ओर जबरन बढ़ने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस रैली का आयोजन बंचित नौकरी प्रार्थी, सरकारी कर्मचारी, बेरोजगार मंच और कई संयुक्त संगठनों ने मिलकर किया था। हालांकि, इस अभियान को कोलकाता हाई कोर्ट ने पहले ही अवैध करार दिया था और हावड़ा सिटी पुलिस की ओर से भी इस रैली की कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस बार-बार माइक से घोषणा की कि यह गैरकानूनी जमावड़ा है और सभी को तुरंत हट जाना चाहिए, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने स्थान से टस से मस नहीं हुए। उन्होंने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने हावड़ा में करीब दो हजार पुलिसकर्मी, तीन जलकमान और 10 से अधिक ड्रोन तैनात किए हैं। हावड़ा शहर के प्रमुख मार्गो को लोहे और कंक्रीट के भारी बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह सील कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा में नवान्न अभियान बीच रास्ते में रोका गया
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने हावड़ा में करीब दो हजार पुलिसकर्मी, तीन जलकमान और 10 से अधिक ड्रोन तैनात किए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News