Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जल भरने के दौरान भूतनाथ घाट पर डूबने से युवक की मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है

28 Jul 2025

जल भरने के दौरान भूतनाथ घाट पर डूबने से युवक की मौत

कोलकाता। सावन के पावन महीने में भगवान शिव को जल अर्पित करने की तैयारी कर रहे एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह भूतनाथ घाट पर उस समय हुआ जब वह जल भरने के लिए गंगा में उतरा था। मृतक की पहचान सुमीत साव के रूप में हुई है, जो बहुबाजार के बीबी गांगुली स्ट्रीट का निवासी था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ ताड़केश्वर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह गंगाजल लेने के लिए भूतनाथ घाट पहुँचा था। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुमीत जैसे ही गंगा में उतरकर जल भरने लगा, उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद नार्थ पोर्ट थाने की पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप की टीम मौके पर पहुँची। करीब कुछ देर की तलाशी अभियान के बाद सुमीत को गंगा से बाहर निकाला गया और तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जो यात्रा श्रद्धा और आस्था के साथ ताड़केश्वर तक जल चढ़ाने के लिए शुरू हुई थी, वह अचानक मातम में बदल गई। दोस्तों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जल भरने के दौरान भूतनाथ घाट पर डूबने से युवक की मौत
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News