Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दार्जिलिंग में बाढ़ का खतरा - तिस्ता नदी उफान पर, कई सड़कें जलमग्न

प्रशासन सतर्क है और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है

29 Jul 2025

दार्जिलिंग में बाढ़ का खतरा - तिस्ता नदी उफान पर, कई सड़कें जलमग्न

कोलकाता। उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में मुसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण तिस्ता नदी उफान पर है और उसका जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। तिस्ता का खतरनाक बहाव कई सड़कों को अपनी चपेट में ले चुका है, जिससे दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के बीच संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने सोमवार रात से ही इन सड़कों पर वाहन आवागमन पर रोक लगा दी है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।
उफनती तिस्ता नदी के पानी ने 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के रबिझोरा और 29 माइल इलाके को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया है। खासकर तिस्ता ब्रिज के पास कालिम्पोंग-दार्जिलिंग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह पानी में डूब चुकी है। पहाड़ों की मिट्टी लगातार ढीली हो रही है और भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तर बंगाल के कई जिलों—मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी—में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बुधवार को भी उत्तर बंगाल के अधिकांश हिस्सों में इसी तरह की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है। कूचबिहार और अलीपुरद्वार सहित कुछ जिलों में भारी बारिश (07 से 11 सेंटीमीटर) होने की भी संभावना जताई गई है।
जैसे-जैसे बारिश तेज हो रही है, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका और भी गहरा गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी फिलहाल इस आपदा के थमने की कोई उम्मीद नहीं है। प्रशासन सतर्क है और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दार्जिलिंग में बाढ़ का खतरा - तिस्ता नदी उफान पर
प्रशासन सतर्क है और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News