Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने की जांच शुरू की

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन के दोबारा एक्टिव होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन 'महादेव' शुरू किया था।

29 Jul 2025

एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने की जांच शुरू की

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड समेत दो आतंकवादियों के श्रीनगर के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने की जांच एनआईए की एक टीम ने मंगलवार को शुरू की है। एनआईए की टीम मंगलवार तड़के तीनों आतंकवादियों के शवों की पहचान करने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन के दोबारा एक्टिव होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन 'महादेव' शुरू किया था। सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो ने सोमवार को पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ आसिफ को उसके दो साथियों के साथ दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान इलाके के मुलनार में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। कार्रवाई में मारे गए अन्य दो आतंकवादियों की पहचान जिब्रान और हमजा अफगानी के रूप में हुई। जिब्रान कथित तौर पर पिछले साल अक्टूबर में गगनगीर में सोनमर्ग सुरंग परियोजना पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोग मारे गए थे।

अधिकारियों के अनुसार मारे गए आतंकवादियों के शव सोमवार देर रात मुठभेड़ स्थल से पीसीआर में लाए गए। एनआईए की टीम दो-तीन लोगों के समूहों में गवाहों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मारे गए आतंकवादियों में सुलेमान शाह भी शामिल है। सोमवार को मुठभेड़ स्थल से एक एम4 कार्बाइन राइफल, दो एके राइफल और अन्य हथियार जब्त किए गए थे। खुफिया जानकारी मिलने के बाद से इलाके में आतंकवादियों के एक और समूह की मौजूदगी का पता चलने पर ऑपरेशन जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मा
अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन के दोबारा एक्टिव होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन 'महादेव' शुरू किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News