Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

सात्विक-चिराग की बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में टॉप 10 में वापसी, लक्ष्य और उन्नति की एकल में छलांग

पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन में बीडब्ल्यूएफ टूर पर उनका तीसरा सेमीफाइनल था।

29 Jul 2025

सात्विक-चिराग की बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में टॉप 10 में वापसी, लक्ष्य और उन्नति की एकल में छलांग

नई दिल्ली। एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ पुरुष युगल वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में वापसी कर ली है। मंगलवार को जारी ताज़ा रैंकिंग में उन्होंने चीन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद तीन स्थान की छलांग लगाई और अब वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन में बीडब्ल्यूएफ टूर पर उनका तीसरा सेमीफाइनल था। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर ओपन और इंडिया ओपन में अंतिम-4 में जगह बनाई थी। पिछले साल थाईलैंड ओपन जीतने के बाद वे वर्ल्ड नंबर 1 बने थे।

पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन दो स्थान की छलांग लगाकर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 54,442 अंक हैं और वे अब चीन के झेनशियांग वांग से आगे हैं, जिन्होंने पांच स्थान की छलांग लगाकर 18वां स्थान हासिल किया है। एचएस प्रणय भी दो पायदान ऊपर चढ़ते हुए 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

महिला एकल में 17 वर्षीय उन्नति हुड्डा ने चार स्थान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग हासिल की है। उन्होंने पिछले सप्ताह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराकर यह मुकाम हासिल किया था। हरियाणा की उभरती हुई शटलर ने सिंधु को 21-16, 19-21, 21-13 से हराया था। हालांकि, वह क्वार्टर फाइनल में जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से हार गईं। सिंधु 15वें स्थान पर स्थिर बनी हुई हैं और महिला एकल में शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी बनी हुई हैं।

महिला युगल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी 11वें स्थान पर बनी हुई है, जबकि तनिशा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी दो स्थान की छलांग के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सात्विक-चिराग की बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में टॉप 10 में वापसी, ल
पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन में बीडब्ल्यूएफ टूर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News