Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

रफ्तार और सुनंदा शर्मा की धमाकेदार परफॉर्मेंस से सजेगा डीपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह

 इस बार के उद्घाटन समारोह में पंजाबी पॉप सेंसेशन सुनंदा शर्मा, रैप सुपरस्टार रफ्तार और मशहूर हिप-हॉप आर्टिस्ट कृष्णा अपने परफॉर्मेंस से माहौल को संगीतमय और जोशीला बनाएंगे।  डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, “दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण की शुरुआत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।

29 Jul 2025

रफ्तार और सुनंदा शर्मा की धमाकेदार परफॉर्मेंस से सजेगा डीपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित अरुण जेटली स्टेडियम में 2 अगस्त को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 का भव्य आगाज़ होने जा रहा है। लीग के दूसरे संस्करण की शुरुआत एक रंगारंग उद्घाटन समारोह से होगी, जिसमें म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। पिछले साल की तरह इस बार भी ओपनिंग नाइट को खास बनाने के लिए कई बड़े सितारे मंच पर नजर आएंगे।  इस बार के उद्घाटन समारोह में पंजाबी पॉप सेंसेशन सुनंदा शर्मा, रैप सुपरस्टार रफ्तार और मशहूर हिप-हॉप आर्टिस्ट कृष्णा अपने परफॉर्मेंस से माहौल को संगीतमय और जोशीला बनाएंगे।  डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, “दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण की शुरुआत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह न सिर्फ खिलाड़ियों और टीमों के लिए, बल्कि पूरे शहर और उसके चाहनेवालों के लिए भी एक नई शुरुआत है। इस बार लीग में महिला और पुरुष क्रिकेट को समान प्राथमिकता दी जाएगी और युवा प्रतिभाओं को उभरने का भरपूर मौका मिलेगा।”  उद्घाटन मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और गत विजेता ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें नवदीप सैनी, अनुज रावत, आयुष बडोनी और दिग्वेश राठी जैसे सितारे मैदान पर जलवा बिखेरेंगे।  पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त 2025 को खेला जाएगा, जबकि 1 सितंबर को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। महिला टूर्नामेंट 17 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें चार टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार लीग में आठ पुरुष टीमों और चार महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ फैंस को भी पूरी तरह जोड़ा जाएगा।  डीपीएल 2025 न केवल क्रिकेट का उत्सव होगा, बल्कि यह दिल्ली के जीवंत और ऊर्जा से भरपूर माहौल का उत्सव भी बनेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रफ्तार और सुनंदा शर्मा की धमाकेदार परफॉर्मेंस से सजेगा डीपीए
 इस बार के उद्घाटन समारोह में पंजाबी पॉप सेंसेशन सुनंदा शर्मा, रैप सुपरस्टार रफ्तार और मशहूर हिप-हॉप आर्टिस्ट कृष्णा अपने परफॉर्मेंस से माहौल को संगीतमय और जोश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News