वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सरकार को अभी से सख्त कदम उठाने चाहिए, एक स्थानीय निवासी ने बताया
कोलकाता। राजाबाजार में एक और जर्जर मकान धराशायी हो गया। हालांकि इस बार राहत की बात यह रही कि मकान पूरी तरह खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना नारकेलडांगा थाना क्षेत्र के 20ए, राजेंद्र लाल स्ट्रीट में हुई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह पुराना मकान लंबे समय से परित्यक्त था और बेहद जर्जर हालत में था। बिल्डिंग में न तो कोई सीढ़ी थी और न ही कोई स्थायी प्रवेश रास्ता, जिससे अंदर जाना संभव नहीं था। ऐसे में कोलकाता नगर निगम की ओर से हाइड्रा मशीन की मदद से मकान को ध्वस्त किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश और जर्जर संरचना के कारण यह मकान गिरने की कगार पर था। समय रहते कार्रवाई होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कोलकाता शहर में ऐसे सैकड़ों पुराने मकान मौजूद हैं जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार और नगर निगम की यह जि़म्मेदारी बनती है कि शहरवासियों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द इन मकानों को चिन्हित कर कार्रवाई करे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इलाके में ऐसे अन्य पुराने मकानों की जांच की जाए और समय रहते उन्हें तोडऩे की प्रक्रिया शुरू हो। साथ ही उन्हें सुरक्षित वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए। हर साल बारिश के दौरान डर लगा रहता है कि कब कौन-सा मकान गिर जाए। सरकार को अभी से सख्त कदम उठाने चाहिए, एक स्थानीय निवासी ने बताया।