Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी छह अगस्त को झाड़ग्राम में करेंगी 'भाषा रैली'

शांतिनिकेतन और कोलकाता में भाषाई सम्मान को लेकर दो रैलियों के बाद अब झाड़ग्राम में यह तीसरी बड़ी रैली ममता बनर्जी की ओर से आयोजित की जा रही है

31 Jul 2025

ममता बनर्जी छह अगस्त को झाड़ग्राम में करेंगी 'भाषा रैली'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी छह अगस्त को झाड़ग्राम में 'भाषा रैली' का नेतृत्व करेंगी। यह रैली भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों पर कथित हमलों के खिलाफ विरोध स्वरूप आयोजित की जा रही है। शांतिनिकेतन और कोलकाता में पहले ही ऐसी दो रैलियों का आयोजन कर चुकी मुख्यमंत्री अब जंगलमहल के आदिवासी बहुल इलाके झाड़ग्राम में सड़क पर उतरेंगी।
राजबाड़ी मोड़ से सर्कस मैदान तक यह रैली निकाली जाएगी जिसमें मुख्यमंत्री विभिन्न समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों और जनजातीय समुदायों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी।
मुख्यमंत्री की इस यात्रा और रैली की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को कोलकाता के विधानसभा भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम, झाड़ग्राम जिला तृणमूल अध्यक्ष और विधायक दुलाल मुर्मू, बिनपुर के विधायक देवनाथ हांसदा और गोपीबल्लवपुर के विधायक खगेन्द्रनाथ महतो सहित जंगलमहल के अन्य नेता शामिल हुए। इसमें शामिल एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खुद मंत्री हाकिम इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिन पहले ही झाड़ग्राम पहुंचेंगे।
विधायक देवनाथ हांसदा ने बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान भाषा रैली के साथ-साथ एक प्रशासनिक बैठक और अन्य कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राजबाड़ी मोड़ से सर्कस मैदान तक रैली का नेतृत्व करेंगी, हालांकि जरूरत पड़ने पर रूट में बदलाव भी किया जा सकता है।
पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से यह शिकायतें सामने आई हैं कि बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ सिर्फ इसलिए अत्याचार किया गया क्योंकि वे बंगाली में बात कर रहे थे। कहीं उन्हें बांग्लादेशी कहकर पीटा गया, कहीं उनके पहचान पत्र छीन लिए गए, तो कहीं उनकी कमाई तक लूट ली गई। इन्हीं घटनाओं के खिलाफ अब मुख्यमंत्री ने विरोध की राह चुनी है।
शांतिनिकेतन और कोलकाता में भाषाई सम्मान को लेकर दो रैलियों के बाद अब झाड़ग्राम में यह तीसरी बड़ी रैली ममता बनर्जी की ओर से आयोजित की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी छह अगस्त को झाड़ग्राम में करेंगी 'भाषा रैली'
शांतिनिकेतन और कोलकाता में भाषाई सम्मान को लेकर दो रैलियों के बाद अब झाड़ग्राम में यह तीसरी बड़ी रैली ममता बनर्जी की ओर से आयोजित की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News