Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को

निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी और 21 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तिथि है।

01 Aug 2025

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रमों की शुक्रवार को घोषणा कर दी। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर मतदान 9 सितंबर को कराया जाएगा। चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी और 21 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तिथि है। नामांकन की जांच 22 अगस्त को की जाएगी और 25 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 9 सितंबर को संसद भवन में मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।

उपराष्ट्रपति पद के लिए एक निर्वाचन मंडल बनाया जाता है। इसमें राज्यसभा के निर्वाचित और नामित सदस्य तथा लोकसभा के निर्वाचित सदस्य होते हैं। यही मतदान करते हैं। मतदान के लिए राजनीतिक दल अपने सदस्यों को व्हीप जारी नहीं कर सकते।

आयोग के अनुसार, राज्यसभा में 233 में से पांच सीटें रिक्त हैं तथा 12 मनोनीत सदस्य हैं। लोकसभा में 543 सदस्य हैं और एक सीट रिक्त है। यानी लोकसभा और राज्यसभा की कुल 788 सीटों में से 6 सीटें रिक्त हैं। यानी 782 सदस्यों का निर्वाचन मंडल उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान करेगा।

उपराष्ट्रपति पद के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाता है और आयोग ही पेन भी मुहैया कराता है। चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराता है। आयोग ने राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को चुनाव का रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


Vice Presidential election on September 9
निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी होगी और 21 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तिथि है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News