Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारी बारिश के बाद 3 अगस्त तक रोकी गई अमरनाथ यात्रा

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि यात्रा के पहलगाम और बालटाल मार्गों पर हाल ही में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के बाद बालटाल मार्ग पर तत्काल रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

01 Aug 2025

भारी बारिश के बाद 3 अगस्त तक रोकी गई अमरनाथ यात्रा

जम्मू। भारी बारिश के बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है। यात्रा के दोनों मार्गों पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह पहलगाम मार्ग से तीर्थयात्रियों के किसी नए जत्थे को गुफा मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से तीर्थयात्रियों की आवाजाही लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही।

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि यात्रा के पहलगाम और बालटाल मार्गों पर हाल ही में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के बाद बालटाल मार्ग पर तत्काल रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 3 अगस्त को बालटाल मार्ग से भी यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी समय आने पर जारी की जाएगी। कश्मीर में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कें असुरक्षित हो गई थीं, जिसके बाद बुधवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी।

संभागीय आयुक्त ने आगे कहा कि यात्रा के पहलगाम मार्ग पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य पहले से ही किए जा रहे हैं। 17 जुलाई को कश्मीर में दोनों आधार शिविरों में भारी बारिश के कारण यात्रा स्थगित कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 4.05 लाख से ज़्यादा यात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। 2 जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 1,44,124 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। पिछले साल 5.10 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए थे, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग स्थित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारी बारिश के बाद 3 अगस्त तक रोकी गई अमरनाथ यात्रा
कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि यात्रा के पहलगाम और बालटाल मार्गों पर हाल ही में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के बाद बालटाल मार्ग पर तत्का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News