Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बीएसएफ महिला जवान की बहादुरी से नाकाम हुई करोड़ों की तस्करी, मादक पदार्थ और सोना जब्त

मामले में तस्करों की पहचान और नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है

02 Aug 2025

बीएसएफ महिला जवान की बहादुरी से नाकाम हुई करोड़ों की तस्करी, मादक पदार्थ और सोना जब्त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तस्करी की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ और सोना जब्त किया है। इन कार्रवाइयों में एक महिला जवान की सतर्कता और साहस खासतौर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
बीएसएफ ने शनिवार दोपहर बाद एक बयान में बताया है कि 71वीं वाहिनी के खंडुआ सीमा चौकी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने शुक्रवार की रात एक साहसिक अभियान में मादक पदार्थों की तस्करी को विफल कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे महिला कांस्टेबल ने दो संदिग्ध लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ते देखा। उसने तत्काल अन्य जवानों को सतर्क किया और संदिग्धों को चुनौती दी, लेकिन तस्करों ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ना जारी रखा।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए महिला कांस्टेबल ने अपनी पीएजी राइफल से एक हवाई फायर किया, जिससे घबराकर तस्कर नजदीकी गांव रानीनगर की ओर भाग गए। इसके बाद जवानों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें दो बड़े बंडल बरामद हुए। जब्त सामग्री की जांच के दौरान इनमें से मेथाक्वालोन (1 किलो 30 ग्राम), कोडीन (7 किलो 120 ग्राम) और ब्रुसीन एनहाइड्रस के 10 डब्बे (प्रत्येक 25 ग्राम) बरामद किए गए। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत तीन करोड़ 80 लाख 45 हजार 960 आंकी गई है। मामले में तस्करों की पहचान और नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मादक पदार्थ और सोना जब्त
मामले में तस्करों की पहचान और नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News