Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेहाल सड़कों और जलजमाव के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, सॉल्टलेक में पुलिस से झड़प

उन्होंने कहा, "सेवाएं नहीं मिल रहीं, और अगर विरोध करें तो पुलिस हमें हटा देती है। यह तानाशाही है

02 Aug 2025

बेहाल सड़कों और जलजमाव के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, सॉल्टलेक में पुलिस से झड़प

कोलकाता। सॉल्टलेक इलाके में सड़क की खराब हालत और जलजमाव के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पड़े गड्ढों को सफेद कपड़े और माला से ढककर प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया।
यह विरोध प्रदर्शन सॉल्टलेक हार्ट क्लिनिक के पास हुआ, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। जब पुलिस स्थिति संभालने पहुंची तो कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इलाके में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, नालों की सफाई नहीं हो रही है और थोड़ी बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जा रहा है। इसके बावजूद नगर प्रशासन चुप बैठा है। उन्होंने कहा, "सेवाएं नहीं मिल रहीं, और अगर विरोध करें तो पुलिस हमें हटा देती है। यह तानाशाही है।"
वहीं, बिधाननगर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले ही सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया था और नाले की सफाई भी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और मौसमी अक्षम रेखा के कारण कोलकाता सहित राज्य के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले भी बीजेपी कार्यकर्ता सॉल्टलेक के ईसी और एफडी ब्लॉक में जमा पानी में तैरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल ही में नदिया के चाकदह में बीजेपी विधायक बंकिम हाजरा ने पानी में तैरकर विरोध जताया था, जिसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 'राजनीतिक नाटक' करार दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेहाल सड़कों और जलजमाव के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
उन्होंने कहा, "सेवाएं नहीं मिल रहीं, और अगर विरोध करें तो पुलिस हमें हटा देती है। यह तानाशाही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News