Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दुर्गापुर में अवैध टोटो के विरोध में मिनीबस और ऑटो सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

प्रशासन द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किए जाने से यह हड़ताल कब तक चलेगी, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं है

04 Aug 2025

दुर्गापुर में अवैध टोटो के विरोध में मिनीबस और ऑटो सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दुर्गापुर। दुर्गापुर में सोमवार से मिनीबस और ऑटो चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल शहर में कथित अवैध ई-रिक्शा (टोटो) की बढ़ती संख्या के विरोध में उठाया गया है। हड़ताल के कारण खासकर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिनीबस और ऑटो चालकों का आरोप है कि अवैध टोटो उनकी आय और यात्रियों की उपलब्धता दोनों पर बुरा असर डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें बाध्य होकर हड़ताल करना पड़ा।
गौरतलब है कि मिनीबस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक चटर्जी ने बताया कि मई में उन्होंने तीन दिनों की हड़ताल कर प्रशासन को चेताया था। उस समय प्रशासन ने दो महीने के भीतर समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसलिए अब वे बिना पूर्व सूचना के विरोध कर रहे हैं।
सोमवार सुबह शहर के कई स्टैंड्स पर टोटो भी नजर नहीं आए। इससे यात्रियों की समस्या और बढ़ गई। एक निजी कॉलेज के छात्र सुजॉय अधिकारी, जिनकी सोमवार को परीक्षा देनी थी वो चिंता जताते हुए बताया कि किसी भी तरह का परिवहन उपलब्ध नहीं था।
वहीं, एक मिनीबस कंडक्टर ने कहा कि टोटो के आने से उनकी आमदनी में भारी गिरावट आई है, क्योंकि अधिकतर यात्री अब सस्ते टोटो का विकल्प चुन रहे हैं। फिलहाल टोटो यूनियन की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
प्रशासन द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किए जाने से यह हड़ताल कब तक चलेगी, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्रशासन द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किए जाने से यह हड़ताल कब तक चलेगी, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News