Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नंदकुमार और राजारहाट में 102 फर्जी वोटर, दो ईआरओ तलब

आयोग का मानना है कि फर्जी मतदाता जोड़ने में इन अधिकारियों की संलिप्तता है, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है

04 Aug 2025

नंदकुमार और राजारहाट में 102 फर्जी वोटर, दो ईआरओ तलब

कोलकाता। बारुईपुर और मयनागुड़ी के बाद अब पूर्व मेदिनीपुर और उत्तर 24 परगना के दो विधानसभा क्षेत्रों—नंदकुमार और राजारहाट-गोपालपुर—में कुल 102 फर्जी वोटर पाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में दोनों क्षेत्रों के इलेक्ट्रोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में तलब किया गया है। आज सोमवार को इनसे पूछताछ होगी।
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, नंदकुमार विधानसभा क्षेत्र में 59 फर्जी वोटर और राजारहाट-गोपालपुर में 43 फर्जी नाम पाए गए हैं। आरोप है कि इन मामलों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा कोई भी दस्तावेजी जांच नहीं की गई थी। आयोग ने यह भी पाया है कि जिन मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया, उनके सत्यापन के लिए बीएलओ को भेजा ही नहीं गया था।
इस फर्जीवाड़े में डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दोनों ईआरओ पर शासनिक अनुशासन भंग करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय चुनाव आयोग को शिकायत भेजी गई है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन दोनों ईआरओ ने कथित तौर पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड साझा किया, जिससे गलत तरीके से नाम जोड़े गए। आयोग का मानना है कि फर्जी मतदाता जोड़ने में इन अधिकारियों की संलिप्तता है, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बारुईपुर और मयनागुड़ी में इसी तरह के मामलों का खुलासा हुआ था, जहां ईआरओ की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जांच में लापरवाही या मिलीभगत साबित होती है, तो कड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नंदकुमार और राजारहाट में 102 फर्जी वोटर, दो ईआरओ तलब
आयोग का मानना है कि फर्जी मतदाता जोड़ने में इन अधिकारियों की संलिप्तता है, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News