Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के भागलपुर में नदी में गिरा वाहन, पांच कांवड़ियों की मौत

पुलिस के मुताबिक रविवार रात 11 बजे के करीब पिकअप गाड़ी पर डीजे और जनरेटर लगाकर 12 युवकों की टोली नाचते-गाते अंतिम सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रही थी।

04 Aug 2025

बिहार के भागलपुर में नदी में गिरा वाहन, पांच कांवड़ियों की मौत

पटना। बिहार में भागलपुर जिले के बेलथ महतो स्थान से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर रविवार देर रात बरसाती नदी में पिकअप वैन के गिरने से 5 कांवड़ियों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात 11 बजे के करीब पिकअप गाड़ी पर डीजे और जनरेटर लगाकर 12 युवकों की टोली नाचते-गाते अंतिम सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रही थी। रात होने और डीजे के शोर में किसी कारण गाड़ी से चालक का नियंत्रण खो गया। इसके कारण शाहकुंड-सुलतानगंज मुख्य सड़क के महतो स्थान के आगे गाड़ी नदी में गिर गई। इस घटना में कुछ युवकों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई लेकिन 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी शाहकुंड के ही बताये जा रहे हैं। इनकी पहचान संतोष कुमार, मनोज कुमार, विक्रम कुमार, अंकुश कुमार और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में 05 कांवड़ियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगाों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के भागलपुर में नदी में गिरा वाहन, पांच कांवड़ियों की म
पुलिस के मुताबिक रविवार रात 11 बजे के करीब पिकअप गाड़ी पर डीजे और जनरेटर लगाकर 12 युवकों की टोली नाचते-गाते अंतिम सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए गंगा स्नान करने सु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News