Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शिबू सोरेन को राज्यसभा सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि, सभा मंगलवार तक के लिए स्थगित

सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू करते हुए उपसभापति हरिवंश ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा गया।

04 Aug 2025

शिबू सोरेन को राज्यसभा सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि, सभा मंगलवार तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर सोमवार को राज्यसभा में दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू करते हुए उपसभापति हरिवंश ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा गया।

उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी, 1944 को रामगढ़ के पास स्थित नेमरा गांव में हुआ था। उनके पिता सोबरन मांझी पेशे से शिक्षक थे। आस-पास के इलाके में सोबरन की गिनती सबसे पढ़े लिखे आदिवासी शख्स के रूप में होती थी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शिबू सोरेन ने दूमका से चुनाव जीतने का कीर्तिमान ही बना दिया। शिबू सोरेन ने 1980, 1989, 1991, 1996, 2002, 2004, 2009 और 2014 में दुमका लोकसभा सीट के लिए चुनावी जीत हासिल की।

इसके अलावा तीन बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए। केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। 2 मार्च 2005 को शिबू सोरेन पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 11 मार्च 2005 को उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिबू सोरेन को राज्यसभा सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि, सभा मंगलवा
सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू करते हुए उपसभापति हरिवंश ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News