Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'जटाधारा' में दमदार लुक में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, पोस्टर आया सामने

हाल ही में फिल्म 'जटाधारा' का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सोनाक्षी और सुधीर की दमदार झलक देखने को मिल रही है।

04 Aug 2025

'जटाधारा' में दमदार लुक में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, पोस्टर आया सामने

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछली बार फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय को सराहना मिली, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब सोनाक्षी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं और इस बार वो साउथ सुपरस्टार सुधीर बाबू के साथ नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी फिल्म 'जटाधारा' में देखने को मिलेगी। हाल ही में फिल्म 'जटाधारा' का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सोनाक्षी और सुधीर की दमदार झलक देखने को मिल रही है।

फिल्म 'जटाधारा' के पोस्टर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है, वहीं सुधीर बाबू भी एक जबरदस्त और प्रभावशाली लुक में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म का टीज़र 8 अगस्त, 2025 को रिलीज़ होने वाला है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी को इसमें एक सशक्त और बिल्कुल अलग किस्म की भूमिका में देखा जाएगा। 'जटाधारा' एक्शन और सस्पेंस से भरपूर एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'जटाधारा' में दमदार लुक में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, पोस्टर आय
हाल ही में फिल्म 'जटाधारा' का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सोनाक्षी और सुधीर की दमदार झलक देखने को मिल रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News