Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जो रूट ने कुमार संगकारा को पछाड़ा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में चौथे स्थान पर पहुंचे

अब रूट से आगे सिर्फ तीन दिग्गज बल्लेबाज हैं — भारत के सचिन तेंदुलकर (51 शतक), दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (45 शतक) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (41 शतक)।

04 Aug 2025

जो रूट ने कुमार संगकारा को पछाड़ा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में चौथे स्थान पर पहुंचे

नई दिल्ली। लंदन के ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक जड़ा। उन्होंने यह शतक 137 गेंदों में पूरा किया और इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा (38 शतक) को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

अब रूट से आगे सिर्फ तीन दिग्गज बल्लेबाज हैं — भारत के सचिन तेंदुलकर (51 शतक), दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (45 शतक) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (41 शतक)।

रूट ने रविवार को अपनी पारी के दौरान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) इतिहास में 6,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 13,500 से ज्यादा रन दर्ज हैं, और वह टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह अब सचिन तेंदुलकर के 15,921 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज (अब तक):

1. सचिन तेंदुलकर – 51 शतक (329 पारियां)

2. जाक कैलिस – 45 शतक (280 पारियां)

3. रिकी पोंटिंग – 41 शतक (287 पारियां)

4. जो रूट – 39 शतक (288 पारियां)

5. कुमार संगकारा – 38 शतक (233 पारियां)

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जो रूट ने कुमार संगकारा को पछाड़ा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्
अब रूट से आगे सिर्फ तीन दिग्गज बल्लेबाज हैं — भारत के सचिन तेंदुलकर (51 शतक), दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (45 शतक) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (41 शतक)।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News