वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
डिलीवरी के लिये दोपहर में फ्लैट में आती थी लड़कियां
कोलकाता। खड़दह में सोमवार को एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने मधुसूदन नामक व्यक्ति के फ्लैट से हजार से ज्यादा कारतूस और कई रिवॉल्वर बरामद किए, जो सभी फैक्ट्री मेड हैं यानी वही हथियार जो लाइसेंस के साथ खरीदे जा सकते हैं। जांच में सामने आया है कि मधुसूदन खुद अपने स्कूटी की सीट के नीचे हथियार और कारतूस छिपाकर फ्लैट में लाता था और डिलीवरी भी खुद करता था।
पुलिस को शक है कि हथियारों के परिवहन में कुछ महिलाओं का भी इस्तेमाल किया जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय अक्सर महिलाएं उसके घर आती-जाती थीं। मधुसूदन उन्हें कभी कामवाली, तो कभी रसोइया बताता था, लेकिन कुछ समय बाद वे महिलाएं बदल जाती थीं।
संभावना है कि महिलाओं के आने-जाने के कारण हथियार कारोबार की भनक पड़ोसियों को नहीं लगी। घटना के बाद हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि मधुसूदन को अब इस फ्लैट में नहीं रहने दिया जाएगा और गेटों के ताले बदल दिए जाएंगे। पुलिस पूछताछ में मधुसूदन ने स्वीकार किया कि वह पहले सूद का कारोबार करता था और उसी मुनाफे के पैसों से हथियारों के धंधे में उतर आया। उसने दावा किया कि उसे पुराने सिक्के और नोट जमा करने का शौक था और वह उन्हें बेचता भी था। पुलिस का मानना है कि अवैध कारोबार के खुलासे के डर से मधुसूदन कभी भी एक जगह ज्यादा समय नहीं रहता था पहले सोदपुर, फिर पानीहाटी और हाल में खड़दह में रहा, जहां चार-पांच साल से ज्यादा नहीं ठहरा।