Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपित लालबाजार ले जाए गए, शुरू हुई कड़ी पूछताछ

हालांकि, पुलिस ने इसका कड़ा विरोध किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्हें हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक सबूत, डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और केंद्रीय फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

06 Aug 2025

लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपित लालबाजार ले जाए गए, शुरू हुई कड़ी पूछताछ

कोलकाता। कोलकाता के कसबा लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपितों से मंगलवार रात को लालबाजार पुलिस मुख्यालय में गहन पूछताछ शुरू हुई।

मुख्य आरोपित मनोजीत मिश्रा, लॉ कॉलेज के छात्र जायेब अहमद और प्रमित मुखर्जी तथा कॉलेज का गार्ड पिनाकी बनर्जी को पूछताछ के लिए लालबाजार लाया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान मनोजीत मिश्रा के वकील राजू गांगुली और पिनाकी बनर्जी के वकील दिव्येंदु भट्टाचार्य ने उनके लिए जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जबकि जायेब और प्रमित के वकीलों ने कोई जमानत याचिका नहीं दी। यह पहली बार था जब मनोजीत की ओर से जमानत याचिका लगाई गई थी।

हालांकि, पुलिस ने इसका कड़ा विरोध किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्हें हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक सबूत, डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और केंद्रीय फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों द्वारा पहले दिए गए बयानों और प्राप्त रिपोर्टों में कई विसंगतियां पाई गई हैं, जिनकी जांच आवश्यक है।

पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि मनोजीत और उसके साथी प्रभावशाली लोग हैं और यदि उन्हें जमानत दी जाती है, तो वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

अदालत ने पुलिस की दलीलों को मानते हुए चारों आरोपितों को आठ अगस्त तक के लिए फिर से पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। फिलहाल चारों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपित लालबा
हालांकि, पुलिस ने इसका कड़ा विरोध किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि उन्हें हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक सबूत, डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और केंद्रीय फॉरे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News