Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

धनुष संग अफेयर की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने नहीं दी कोई सफाई

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में मृणाल और धनुष को साथ देखा गया, जिसमें मृणाल उनका हाथ थामे उनसे बातें करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

06 Aug 2025

धनुष संग अफेयर की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने नहीं दी कोई सफाई

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अफवाहें गर्म हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में मृणाल और धनुष को साथ देखा गया, जिसमें मृणाल उनका हाथ थामे उनसे बातें करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मृणाल ठाकुर और धनुष के बारे में कहा जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखने का फैसला किया है। एक इंटरव्यू में मृणाल ने कहा, "अभी मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है। जब मैं अपने सभी काम पूरे कर लूंगी, तभी इस बारे में बात करूंगी। फिलहाल मैं किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नहीं करना चाहती, क्योंकि इसमें बहुत ध्यान और समय लगता है।"

इंटरव्यू में आगे मृणाल ठाकुर ने कहा, "कुछ भी कहने से पहले मैं सोच-समझकर बोलती हूं। मेरा व्यक्तित्व थोड़ा अलग है। जहां लोग अगले साल आने वाली फिल्मों पर चर्चा करते हैं, मैं ऐसा नहीं करती। सबको पहले से पता होता है कि क्या आने वाला है और क्या नहीं, इसलिए मैं हर समय इस पर ध्यान नहीं देती। मैं हमेशा सकारात्मक सोच रखने में यकीन करती हूं।"

धनुष की निजी जिंदगी की बात करें, तो उनकी शादी पहले रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। 18 साल तक साथ रहने के बाद 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली मुलाकात फिल्म कधाल कोंडे (2003) की रिलीज़ के दिन हुई थी। वर्क फ्रंट पर, धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मृणाल ठाकुर हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म सन ऑफ सरदार-2 में नजर आई थीं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धनुष संग अफेयर की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने नहीं दी कोई सफाई
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में मृणाल और धनुष को साथ देखा गया, जिसमें मृणाल उनका हाथ थामे उनसे बातें करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News