Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एंटाली में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे मंझु लाहिड़ी (63) नामक एक वृद्धा उस जर्जर मकान की बरामदे में खड़ी थीं, तभी अचानक बरामदा भरभराकर गिर गया।

07 Aug 2025

एंटाली में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल

कोलकाता। कोलकाता के एंटाली इलाके में एक जर्जर इमारत का हिस्सा गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार सुबह एंटाली के एक नंबर ऑनराइट लेन में हुआ। घटना के बाद मौके पर एंटाली थाना की पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम पहुंची।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे मंझु लाहिड़ी (63) नामक एक वृद्धा उस जर्जर मकान की बरामदे में खड़ी थीं, तभी अचानक बरामदा भरभराकर गिर गया। उसी वक्त वहां से रथीन सेन (79) नामक एक अन्य व्यक्ति भी गुजर रहे थे। गिरते मलबे की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पूरे घटनास्थल को घेर लिया है और इमारत की स्थिति की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही हुगली जिले के चूंचूड़ा नगरपालिका क्षेत्र में भी एक जर्जर मकान गिरने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण केवल शहरी इलाकों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी कच्चे मकानों के ढहने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे राज्य के कई हिस्सों में जानमाल का नुकसान हो रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एंटाली में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, महिला समेत दो लोग गंभ
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे मंझु लाहिड़ी (63) नामक एक वृद्धा उस जर्जर मकान की बरामदे में खड़ी थीं, तभी अचानक बरामदा भरभराकर गिर गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News