Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सेना ने धराली में राहत व बचाव अभियान किया तेज, 70 लाेगाें काे किया रेस्क्यू

आपदा क्षेत्र में 225 से अधिक सेना के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। सेना ने अब तक 70 लाेगाें काे रेस्क्यू किया है।

07 Aug 2025

सेना ने धराली में राहत व बचाव अभियान किया तेज, 70 लाेगाें काे किया रेस्क्यू

देहरादून। उत्तराखंड के जिले उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल में प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान जिला प्रशासन के समन्वय बनाकर योजनाबद्ध तरीके से बचाव व राहत अभियान चला रहे हैं। आपदा क्षेत्र में 225 से अधिक सेना के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। सेना ने अब तक 70 लाेगाें काे रेस्क्यू किया है।

सेना ने यहां एक बयान जारी कर गुरुवार काे बताया कि मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान तेज़ कर दिया है। सेना के जवान अन्य लाेगाें के साथ

मिलकर वहां फंसे लोगों को बचाने, राहत पहुंचाने और संपर्क बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। कई जगह भूस्खलनों और सड़कों के टूटने के कारण यह क्षेत्र अभी भी कटा हुआ है। भटवाड़ी, लिंचीगाड, हरसिल के पास गंगरानी और धराली में क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है।

हर्षिल व नेलांग में सैना के हेलीपैड चालू है। नेलांग गंगोत्री से सड़क मार्ग से जुड़ा है, जिससे पर्यटकों की सुविधाजनक आवाजाही संभव हो रही है। धराली में सिविल हेलीपैड भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है। सेना ने जानकारी दी कि यहां पर 225 से ज़्यादा सैनिक तैनात हैं, जिनमें इंजीनियर, चिकित्सा दल और बचाव विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा तेखला में एक रीको रडार टीम तैनात है। आगे की तैनाती के लिए एक और रीको रडार शामिल किया जा रहा है। खोज एवं बचाव में दो कुत्ते भी तैनात किए गये हैं।

आज अब तक बचाव और राहत

सेना के बयान के अनुूसार अब तक 70 लाेगाें काे रेस्क्यू किया गया है। सेना ने तीन नागरिकों की मौत की पुष्टि है, जबकि 50 से ज़्यादा नागरिकों के साथ ही एक जेसीओ और 8 जवान लापता हैं। यहां से निकाले गए नाै सैन्य कर्मियों और तीन नागरिकों को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया है। गंभीर घायल तीन नागरिकों को एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया और आठ नागरिकों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गंगोत्री में फंसे लगभग 180-200 पर्यटकों को भारतीय सेना और आईटीबीपी भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है।

मध्य कमान के सेना कमांडर और यूबी क्षेत्र के जीओसी अभियानों की निगरानी कर रहे हैं।

अर्धसैनिक बलों व चिकित्सक को हर्षित पहुंचाएंगे हेलीकाॅप्टर

चिनूक हेलीकॉप्टरों के माध्यम से अर्धसैनिक बलों और चिकित्सा दलों को हर्षिल पहुंचाने और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से एनडीआरएफ कर्मियों और चिकित्सकों को नेलांग की तैयारी चल रही है। वापसी की उड़ानों में पर्यटकों को नेलांग हेलीपैड से निकाला जाएगा। उत्तरकाशी और टेकला से आगे सड़क खोलने के प्रयास जारी हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सेना ने धराली में राहत व बचाव अभियान किया तेज, 70 लाेगाें का
आपदा क्षेत्र में 225 से अधिक सेना के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। सेना ने अब तक 70 लाेगाें काे रेस्क्यू किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News