Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उधमपुर में सीआरपीएफ का वाहन नाले में गिरा, तीन जवानों की मौत, 15 घायल

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10ः30 बजे कदवा इलाके में हुई, जब जवान बसंत गढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे।

07 Aug 2025

उधमपुर में सीआरपीएफ का वाहन नाले में गिरा, तीन जवानों की मौत, 15 घायल

जम्मू। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन सड़क से फिसलकर नाले में गिर गया। इस कारण तीन जवानों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10ः30 बजे कदवा इलाके में हुई, जब जवान बसंत गढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के वाहन में 23 जवान सवार थे। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक और जवान ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं। उधमपुर उपायुक्त सलोनी राय व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उधमपुर में सीआरपीएफ का वाहन नाले में गिरा, तीन जवानों की मौत
अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10ः30 बजे कदवा इलाके में हुई, जब जवान बसंत गढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News