Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री चंद्रनाथ के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया आरोपपत्र

चंद्रनाथ सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष और पार्टी के प्रभावशाली नेता अनुव्रत मंडल का करीबी माना जाता है

08 Aug 2025

बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री चंद्रनाथ के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया आरोपपत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपपत्र में ईडी ने मंत्री के दो बैंक खातों में 1.5 करोड़ के फर्जी लेन-देन का विवरण शामिल किया है।
ईडी के अनुसार, ये लेन-देन वर्ष 2016 से 2021 के बीच हुए, जब राज्य में स्कूल नौकरी घोटाले का चरम समय था। एजेंसी का कहना है कि इनमें अधिकतर इनवर्ड रेमिटेंस शामिल हैं। आरोपपत्र में उल्लेख है कि पहले भी मंत्री से इन लेन-देन पर सवाल किए गए थे, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
चंद्रनाथ सिन्हा इस मामले में आरोपपत्र का सामना करने वाले राज्य के दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल कांग्रेस) के पूर्व महासचिव पार्थ चटर्जी के खिलाफ भी ईडी आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। ईडी के नोटिस के बावजूद सिन्हा दो बार पूछताछ में पेश नहीं हुए थे। हालांकि गुरुवार को वे अचानक कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनसे पूछताछ हुई या नहीं।
ईडी को मंत्री का नाम तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता और बिचौलिये कुंतल घोष की डायरी से मिला था, जिसे बाद में एजेंसी ने गिरफ्तार किया। पिछले वर्ष मार्च में ईडी ने बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित मंत्री के आवास पर छापेमारी कर 41 लाख नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया था।
चंद्रनाथ सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष और पार्टी के प्रभावशाली नेता अनुव्रत मंडल का करीबी माना जाता है। पिछले वर्ष उन्हें करोड़ों रुपये के पशु तस्करी मामले में भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, हालांकि उस मामले में उन्हें आरोपपत्र में शामिल नहीं किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंत्री चंद्रनाथ के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया आरोपपत्र
चंद्रनाथ सिन्हा को तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष और पार्टी के प्रभावशाली नेता अनुव्रत मंडल का करीबी माना जाता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News