Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बाढ़ग्रस्त घाटाल में नाव से स्कूल पहुंचे रहे बच्चे

अगर छात्रों को पानी पार करते समय कोई खतरा हुआ, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

08 Aug 2025

बाढ़ग्रस्त घाटाल में नाव से स्कूल पहुंचे रहे बच्चे

पश्चिम मेदिनीपुर। बाढ़ से तबाह घाटाल में छात्र स्कूल पहुंचनेे के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं। यह सफ़र घर से नाव से शुरू होता है और स्कूल पहुंचकर खत्म होता है। वे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इसको लेकर शिक्षकों और अभिभावक काफी चिंतित हैं।
घाटाल में हर साल बाढ़ आती है। पश्चिम मेदिनीपुर के इस इलाके में लगभग हर घर में पानी घुस जाता है। वर्तमान में हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थानीय प्रशासन को अस्थायी राहत शिविर लगाने पड़े हैं। इलाके का पूरा जन-जीवन एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। छात्रों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आरोप है कि इलाके के एक स्कूल ने बाढ़ की बिगड़ती स्थिति और बढ़ते पानी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी थीं। लेकिन बाकी दो स्कूलों में परीक्षा सामान्य रूप से चल रही हैं।
अभिभावकों का सवाल है कि उन दोनों स्कूलों में परीक्षा अस्थायी रूप से स्थगित क्यों नहीं की गईं? बाढ़ की स्थिति सुधरने के बाद भी परीक्षा आयोजित की जा सकती थीं। छात्र पानी पार करके स्कूल कैसे जाएंगे? अगर छात्रों को पानी पार करते समय कोई खतरा हुआ, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
शिक्षकों के अनुसार, इस बार बाढ़ के कारण स्कूल बंद नहीं किया गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कक्षा नौ से 11 तक के छात्रों के पंजीकरण के साथ-साथ अन्य काम भी चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को घाटाल का दौरा किया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि हर साल मानसून के दौरान घाटाल क्यों पानी में डूब जाता है और केंद्र की भाजपा सरकार और डीवीसी को कटघरे में खड़ा किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बाढ़ग्रस्त घाटाल में नाव से स्कूल पहुंचे रहे बच्चे
अगर छात्रों को पानी पार करते समय कोई खतरा हुआ, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News