Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूपी के बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की माैत व चार गंभीर

हादसे में बस चालक समेत पांच लाेगाें की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल है। घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की हैं।

08 Aug 2025

यूपी के बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की माैत व चार गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में शुक्रवार काे चलती राडेवज बस पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में बस चालक समेत पांच लाेगाें की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल है। घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की एक बस सवारियाें काे लेकर बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख स्थित राजा बाजार के पास बस पहुंचते ही एक विशालकाय पेड़ अचानक बस पर गिर गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि चीख-पुकार मच गया। स्थानीय लाेगाें ने पुलिस काे सूचना दी और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस दाैरान जैदपुर और सतरिख थाना की पुलिस पहुंच गई। सभी काे बाहर निकाला और घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में एक चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना कर सूचना पाकर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने की काेशिश कर रही है। मरने वालों में कुछ टीचर बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने जिले में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकाें के शाेक संतप्त परिजनाें के प्रति अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की है। उन्हाेंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियाें काे माैके पर पहुंचकर घायलाें काे बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूपी के बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की मा
हादसे में बस चालक समेत पांच लाेगाें की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल है। घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री याेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News