Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तिलोत्तमा के पिता का आरोप - आंदोलनकारी डॉक्टर कर रहे हैं माकपा के लिए राजनीति

पीड़िता तिलोत्तमा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ये डॉक्टर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अब तिलोत्तमा के पिता ने इसी मंच पर राजनीतिक मकसद होने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आंदोलनकारी डॉक्टरों का एक हिस्सा साफ तौर पर माकपा के लिए राजनीति कर रहा है।

10 Aug 2025

तिलोत्तमा के पिता का आरोप - आंदोलनकारी डॉक्टर कर रहे हैं माकपा के लिए राजनीति

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज घटना के विरोध और आंदोलन को लेकर पिछले एक साल से डॉक्टरों का एक मंच सक्रिय रहा है। पीड़िता तिलोत्तमा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ये डॉक्टर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अब तिलोत्तमा के पिता ने इसी मंच पर राजनीतिक मकसद होने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आंदोलनकारी डॉक्टरों का एक हिस्सा साफ तौर पर माकपा के लिए राजनीति कर रहा है।

शनिवार तिलोत्तमा के माता-पिता ने नवान्न अभियान का आह्वान किया था, जिसे उन्होंने पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताया था। इसीलिए तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया। लेकिन उस दिन झंडा रहित भीड़ में सिर्फ भाजपा के कुछ नेता-नेत्री ही मौजूद थे। पहले पंक्ति में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी थे, साथ ही शंकर घोष, अर्जुन सिंह जैसे भाजपा नेता भी मौजूद थे।

इस स्थिति पर तिलोत्तमा के पिता ने नाराज़गी जताते हुए कहा है कि हमने सबको बुलाया था। कुछ वरिष्ठ डॉक्टर आए थे, लेकिन साफ है कि आंदोलनकारी डॉक्टर माकपा के लिए राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने एसयूसीआई और माकपा से भी जुड़ने को कहा था, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी।

एसयूसीआई के राज्य सचिव चंडी दास भट्टाचार्य ने पहले ही कहा था कि वे डॉक्टरों के आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखते हैं और बिना बैनर के हमेशा शामिल रहेंगे। वहीं, ‘वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट’ ने नवान्न अभियान में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया था, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने न्याय की मांग में रातभर प्रदर्शन का आह्वान किया और मशाल जुलूस निकाला।

इस पूरे विवाद से तिलोत्तमा के पिता का गुस्सा साफ झलक रहा है। उनका मानना है कि आंदोलन का असली उद्देश्य न्याय की मांग राजनीतिक स्वार्थ के पीछे दब रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तिलोत्तमा के पिता का आरोप - आंदोलनकारी डॉक्टर कर रहे हैं माक
पीड़िता तिलोत्तमा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ये डॉक्टर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अब तिलोत्तमा के पिता ने इसी मंच पर राजनीतिक मकसद होने का गंभीर आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News