वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अब इस एसी लोकल के जुडऩे से यात्री सुविधाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है
कोलकाता। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद पूर्वी भारत की पहली एसी लोकल ट्रेन ने रविवार से सियालदह और रानाघाट के बीच अपनी सेवाएं शुरू कर दीं। दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों ने संयुक्त रूप से इस ट्रेन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में भारी भीड़ उमड़ी और पूरे ट्रेन को फूलों से सजाया गया था।
सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सियालदह–बनगांव रूट पर भी एक एसी लोकल शुरू हो सकती है, हालांकि रेलवे ने अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। सियालदह के डिपो अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि एक और नई एसी रेक आ चुकी है, लेकिन किस रूट पर इसे चलाया जाएगा, इस पर अभी विचार चल रहा है। सियालदह–रानाघाट एसी लोकल में कुल 1,126 सीटें हैं। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से आपात स्थिति में ट्रेन तुरंत रोकी जा सकती है और आरपीएफ से सीधी बात की जा सकती है।
ट्रेन के इंजन के आगे और पीछे दो कोच महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और उन्हें इस तरह जोड़ा गया है कि एक कोच से दूसरे कोच में आसानी से जाया जा सके। गौरतलब है कि सियालदह स्टेशन से रोजाना लगभग 15–18 लाख यात्री यात्रा करते हैं। सियालदह डिवीजन में कुल 110 ट्रैक हैं और रोज 915 लोकल ट्रेनें चलती हैं। अब इस एसी लोकल के जुडऩे से यात्री सुविधाओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है।