Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत

मृतकों की पहचान मधुमिता मोदक (03) और देवायन मोदक (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों अपने माता–पिता के साथ टिन की छत वाले मिट्टी के मकान में सो रहे थे। उसी दौरान पास में बने पड़ोसी मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और बच्चे मलबे में दब गए।

13 Aug 2025

जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत

जलपाईगुड़ी। उत्तर बंगाल में हो रही मूसलाधार बरसात के कारण मंगलवार रात जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के साहू डांगी के पाघालुपाड़ा इलाके में मिट्टी की दीवार ढहने से घर में सो रहे भाई–बहन की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मधुमिता मोदक (03) और देवायन मोदक (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों अपने माता–पिता के साथ टिन की छत वाले मिट्टी के मकान में सो रहे थे। उसी दौरान पास में बने पड़ोसी मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और बच्चे मलबे में दब गए। तेज बारिश और रात के अंधेरे में स्थानीय लोग किसी तरह मलबा हटाकर उन्हें बाहर लाए, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।

जलगाईगुड़ी जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां लाल अलर्ट जारी किया था। मंगलवार को भी दिनभर झमाझम बारिश होती रही, जिससे जमीन नमी से भर चुकी थी और मिट्टी के बने ढांचे कमजोर हो गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की
मृतकों की पहचान मधुमिता मोदक (03) और देवायन मोदक (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों अपने माता–पिता के साथ टिन की छत वाले मिट्टी के मकान में सो रहे थे। उसी दौर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News