Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

जन्माष्टमी से पहले दिघा के जगन्नाथ मंदिर के ऊपर दिखा आभामंडल, ममता बोलीं –प्रभु श्रीकृष्ण के आगमन का संदेश

बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मंदिर के ऊपर सूर्य को बीच में घेरे हुए एक विशाल प्रकाशवृत्त दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद माना।

13 Aug 2025

जन्माष्टमी से पहले दिघा के जगन्नाथ मंदिर के ऊपर दिखा आभामंडल, ममता बोलीं –प्रभु श्रीकृष्ण के आगमन का संदेश

कोलकाता। जन्माष्टमी से ठीक पहले बुधवार को दीघा के जगन्नाथ मंदिर के ऊपर सूर्य के चारों ओर अद्भुत आभामंडल दिखाई दिया। इस दृश्य ने न केवल श्रद्धालुओं को रोमांचित किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें वायरल हो गईं।

बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मंदिर के ऊपर सूर्य को बीच में घेरे हुए एक विशाल प्रकाशवृत्त दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद माना। मंदिर परिसर में इस अनोखे नजारे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने कैमरे में इस पल को कैद किया और ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष भी सुनाई दिए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी फेसबुक पर इस दुर्लभ दृश्य की तस्वीर साझा की और लिखा – “दीघा के जगन्नाथधाम में प्रभु श्रीकृष्ण के आगमन का संदेश लेकर आया यह इंद्रधनुषी आभामंडल।” उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी 16 अगस्त को है।

खगोल विज्ञान विशेषज्ञ देवीप्रसाद दुआरी ने बताया कि ऐसा दृश्य सामान्यत: तब बनता है जब आकाश में ऊंचाई पर मौजूद सिरस बादलों में बर्फ़ के क्रिस्टल होते हैं। सूर्य की किरणें इन क्रिस्टलों से गुजरते समय 22 डिग्री पर अपवर्तित होती हैं और सूर्य के चारों ओर प्रकाशवृत्त बनता है।

भूगोल विषय के लेखक और पश्चिम मेदिनीपुर के गोदापियाशाल एमजीएम हाई स्कूल के शिक्षक मणिकांचन राय ने कहा कि ऐसे आभामंडल आमतौर पर सफेद या हल्के रंग के होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनमें इंद्रधनुषी आभा भी दिखती है।

यह दृश्य पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन इलाके में भी देखा गया। हालांकि दीघा के जगन्नाथ मंदिर के ऊपर यह आभामंडल दिखाई देते ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भारी उत्साह देखा गया। इसे कई लोगों ने ‘ईश्वर की कृपा’ करार दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जन्माष्टमी से पहले दिघा के जगन्नाथ मंदिर के ऊपर दिखा आभामंडल
बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे मंदिर के ऊपर सूर्य को बीच में घेरे हुए एक विशाल प्रकाशवृत्त दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद माना।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News